कैथल। कैथल जिले की चार विधानसभा सीटों में से तीन सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है। वहीं भाजपा ने पहली बार पुंडरी विधानसभा सीट पर कब्जा कर लिया है। जिले की चारों विधानसभा सीटों पर मतगणना समाप्त होने के बाद विजेता उम्मीदवारों के समर्थकों ने शहर में विजय जुलूस निकाला।
मंगलवार को आरकेएसजी कॉलेज में कैथल और कलायत विधानसभा क्षेत्र और आईजी कॉलेज में गुहला और पुंडरी विधानसभा क्षेत्र के मतों की गिनती की गई। कैथल विधानसभा क्षेत्र की मतगणना के बाद कांग्रेस के उम्मीदवार आदित्य सुरजेवाला ने भाजपा के लीलाराम को 8374 वोटों से हरा दिया। आदित्य सुरजेवाला को 82,844 और भाई लीलाराम को 75,620 मत मिले। गुहला विधानसभा क्षेत्र में देवेंद्र हंस ने भारतीय जनता पार्टी के कुलवंत बाजीगर को 22 हजार 880 मतों से हरा दिया। दविंदर हंस को 64,614 वोट मिले और कुलवंत बाजीगर को 41,731 वोट मिले।
कलायत विधानसभा क्षेत्र के कड़े मुकाबले में कांग्रेस के उम्मीदवार विकास सहारन ने पूर्व मंत्री और भाजपा की उम्मीदवार कमलेश ढांडा को 11,614 मतों से हरा दिया। विकास को 41,731 मत मिले और कमलेश ढांडा को 28,840 मत मिले। पुंडरी विधानसभा क्षेत्र में इस बार बड़ा उलट फेर हुआ। यहां भाजपा के सतपाल जांबा ने आजाद उम्मीदवार सतबीर भाना को 2197 मतों से हरा दिया। सतपाल जांबा को 42,805 मत मिले और सतबीर भाना को 40,608 मत मिले।
जिले में कैथल, गुहला और कलायत में भाजपा की हार, पुंडरी में पहली बार खिला कमल
Oct 8 2024 5:14PM
203813
4
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM











