कैथल। कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि आज हरियाणा के युवाओं को बिना पर्ची बिना खर्ची सरकारी नौकरी, पारदर्शी तरीके से तमाम योजनाओं का लाभ मिल रहा है। पहले कांग्रेस के शासन में दलाल सिस्टम था, जिस पर भाजपा ने ताला लगाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों से हर वर्ग पूरी तरह से खुश है और केन्द्र व प्रदेश सरकार ने पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने लोगों की समस्याएं भी सुनी और अधिकारियों को निर्देश दिये कि गंभीरता के साथ समस्याएं निपटाएं।
उन्होंने जिला ब्राह्मण सभा में लाइब्रेरी के लिए पांच लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की। साथ ही कहा कि नायब सरकार प्रदेश में कोई कोर कसर नहीं रहने देगी और नायब सरकार की नीतियों के चलते हरियाणा विकास के मामले में नंबर एक पर है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कई ऐसी योजनाओं की शुरुआत की है, जिन्हें देश के अन्य राज्य भी अनुसरण कर रहें है। सरकार ने जनहित में अनेकों निर्णय लिए है, जिससे प्रत्येक वर्ग को फायदा मिल रहा है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस का जनाधार बिल्कुल खत्म हो चुका और अब कांग्रेस के पास कुछ नहीं बचा है,8 कांग्रेस नेता प्रदेश की जनता को गुमराह करने के लिए अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे है, लेकिन जनता उन्हें समझ चुकी है और नायब सरकार की नीतियों से पूरी तरह से खुश है।
कांग्रेस शासन काल में उपजे दलाल सिस्टम को भाजपा ने लगाया ताला : अरविंद शर्मा
May 23 2025 5:07PM
203820
5
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM











