सरायकेला। मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन शुक्रवार को सरायकेला-खरसावां जिला के गम्हरिया प्रखंड स्थित पैतृक गांव जिलिंगगोड़ा पहुंचे। मुख्यमंत्री ने प्रकृति उपासना के महापर्व 'बाहा पर्व' पर सरना पूजा स्थल जाहेरथान में पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर राज्यवासियों की सुख, समृद्धि, उन्नति और कल्याण की कामना की।
मुख्यमंत्री ने सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत कुल्लुडीह जाहेरथान का विधिवत उद्घाटन भी किया। मौके पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य के सभी पूजा स्थलों का संरक्षण, जीर्णोद्धार एवं विकास का कार्य उनकी सरकार कर रही है। इस क्षेत्र में मौजूद अनेकों सरना स्थल, जाहेरथान के सौंदर्यीकरण का कार्य प्रगति पर हैं। उन्होंने कहा कि कुल्लुडीह जाहेरथान बनकर तैयार है। जनजातीय संस्कृति से जुड़े रीति-रिवाजों को अक्षुण्ण रखा जा सके एवं इन स्थलों को जनजातीय संस्कृति के रूप में विकसित किया जा सके इस निमित्त उनकी सरकार निरंतर कार्य कर रही है।
राज्य के सभी धार्मिक स्थलों का हो रहा सौंदर्यीकरण : चम्पाई सोरेन
Udai Prakash
Mar 15 2024 3:12PM
200722
4
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
