वाराणसी,। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को वाराणसी आएंगे। दो दिवसीय दौरे पर शहर में आ रहे मुख्यमंत्री सर्किट हाउस में विकास कार्यों के साथ कानून व्यवस्था की भी समीक्षा करेंगे। समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री बाबा कालभैरव, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन के अफसर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों में जुटे रहे।
प्रशासनिक अफसरों के अनुसार मुख्यमंत्री अपरान्ह 3 बजे वाराणसी पुलिस लाइन मैदान में हेलीकॉप्टर से उतरेंगे। पुलिस लाइन से वे वाहनों के काफिले में सर्किट हाउस जाएंगे। यहां कानून व्यवस्था, विकास कार्यों की समीक्षा करने के बाद भाजपा के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। दर्शन पूजन के बाद मुख्यमंत्री लक्ष्मी नारायण हॉस्पिटल में डायलिसिस मशीन का शुभारंभ करेंगे। वहां डॉक्टरों व ट्रस्ट के लोगों से मुलाकात करेंगे। संभावना है कि देर शाम मुख्यमंत्री सिगरा स्थित खेल स्टेडियम और रोप-वे निर्माण कार्य का निरीक्षण भी कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी आएंगे, कानून व्यवस्था की करेंगे समीक्षा
Udai Prakash
Aug 17 2024 12:13PM
201435
2
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
