केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दरभंगा आगमन कल

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दरभंगा आगमन कल
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दरभंगा आगमन कल 

दरभंगा। सांसद डॉ गोपाल जी ठाकुर ने लहेरियासराय स्थित अपने संसदीय कार्यालय पर प्रेस वार्ता कर केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के दरभंगा आगमन की जानकारी दी। सांसद डॉ ठाकुर ने कहा कि कल रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दरभंगा संसदीय क्षेत्र के अलीनगर विधानसभा के शिवनगर घाट स्थित हाई स्कूल प्रांगण में देश के केंद्रीय रक्षा मंत्री एवं भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह जी का भव्य कार्यक्रम एवं जनसभा हो रहा है। सांसद ने कहा कि इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री के कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ता एवं आमलोगों में जबरदस्त उत्साह और खुशी का माहौल व्याप्त है और मिथिला के लोग उनके भव्य आगवानी के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री का यह कार्यक्रम ऐतिहासिक और अद्वितीय होगा और सफलता का नया आयाम स्थापित करेगा। सांसद ने सभी भाजपा कार्यकर्ता से इस रैली को ऐतिहासिक और यादगार बनाने में जुटे हुए है। रक्षा मंत्री के कार्यक्रम को लेकर सभी कार्यकर्ता जोश में हैं और काफी उत्साहित हैं। सभी कार्यकर्ता और आम जनता उनके भव्य अगवानी की तैयारी में जुटा है। उन्होंने कहा कि दरभंगावासियों एवं मिथिलावासियों के लिए गर्व की बात है कि केंद्रीय रक्षा मंत्री मिथिला के केंद्र दरभंगा के दौरे पर आ रहे है। रक्षा मंत्री का यह कार्यक्रम बिहार की जनता एवं कार्यकर्ता में एक नए जोश का संचार करेगी।

Subscribe Now