अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जनपद के सिरकोट के पास रात्रि में एक कार असंतुलित होकर लगभग ढाई सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह 7:35 बजे जिला नियंत्रण कक्ष अल्मोड़ा से एसडीआरएफ को सूचना मिली कि कपड़खान से पहले सिरकोट के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गई है। सूचना पर एसडीआरएफ टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
वहां पहुंच कर टीम को पता लगा कि वाहन रात्रि में ही दुर्घटनाग्रस्त होकर गिरी है। वाहन लॉक होने के कारण वाहन चालक अंदर ही फंसा हुआ था। कटर की सहायता से वाहन को काटकर चालक को घायल अवस्था में सुरक्षित बाहर निकाला गया। घायल सागर वर्मा पुत्र कुमार वर्मा को 108 एंबुलेंस से उपचार के लिए बेस अस्पताल अल्मोड़ा भेजा गया।
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM











