फिरोजाबाद। सिरसागंज स्थित महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती के अवसर पर सोमवार को आर्य गुरूकुल महाविद्यालय सिरसागंज में आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम के प्रचार प्रसार हेतु दो वेद प्रचार रथों को कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान देवेन्द्रपाल वर्मा के साथ हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि भारत सरकार और प्रदेश सरकार ने महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती को भव्यता, दिव्यता, अलौकिकता के साथ मनाने का निर्णय लिया है। उसी के क्रम में आज रवाना किये गये वेद प्रचार रथ उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में आर्य समाज का प्रचार प्रसार करते हुए अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील भी करेगें। साथ ही साथ यह भी बताया कि आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तर प्रदेश के संयोजन में पर्यटन एवं संस्कृति विभाग द्वारा दिनांक 16,17 व 18 नवम्बर को सिरसागंज में आयोजित होने वाले ज्ञान ज्योति पर्व एवं स्मरणोत्सव में विशिष्ट अतिथि के तौर पर योग गुरू बाबा रामदेव भी शामिल होगें। इसके अलावा इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश एवं अन्य राज्यों के सन्यासियों, आर्य समाज के विद्वानों एवं कई राज्यपाल, कई कुलपति, अन्य राजनेताओं द्वारा भागीदारी की जायेगी जो अपने विचारों से क्षेत्रीय और उपस्थित लोगों का लाभान्वित करेगें। आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान देवेन्द्रपाल वर्मा नें प्रदेश की सभी आर्य समाज ईकाइयों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आहृवान किया।
कैबिनेट मंत्री ने वेद प्रचार रथों को झण्डी दिखाकर किया रवाना
Nov 4 2024 6:18PM
201943
2
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM











131.jpg)