प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित नैनी थाना क्षेत्र में हुई नकबजनी एवं चोरी की घटना में पुलिस ने एक अभियुक्त की पहचान कर ली है। यह आरोपित सीसीटीवी फुटेज के आधार पर प्रकाश में आया है, जिसकी तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई हैं। पुलिस ने बुधवार को पच्चीस हजार रुपये का इनाम घोषित किया।
नैनी थाने की पुलिस द्वारा जारी सूचना के अनुसार 2 अप्रैल 2026 को हुई इस चोरी की घटना में शामिल अभियुक्त एवं उसके साथियों के बारे में जानकारी देने वाले को 25,000 रुपये का इनाम दिया जाएगा। साथ ही सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को आरोपी के संबंध में कोई जानकारी मिले तो वह सहायक पुलिस आयुक्त करछना (9454401283), प्रभारी निरीक्षक नैनी (9454402846) या प्रभारी एसओजी यमुनानगर (9140756811) के नंबर पर सूचना दे सकता है।
पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक अभियुक्त की पहचान की गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें सक्रिय हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आमजन से सहयोग की अपेक्षा है और सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
प्रयागराज : नैनी चोरी कांड में आरोपित की तलाश तेज, घोषित हुआ 25 हजार का इनाम
Udai Prakash
Apr 8 2026 12:09PM
200072
2
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
