कोरबा। जिला कोरबा में पुलिस द्वारा वर्ष 2025 के दौरान अपराध नियंत्रण एवं त्वरित कार्रवाई के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गई है। इस मामले का पूरा ब्यौरा आज शनिवार को पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी द्वारा दिया गया। कोरबा पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2025 में दर्ज कुल अपराधों में से लगभग 88 प्रतिशत मामलों का निराकरण किया गया है, जो पुलिस की सक्रियता और कार्यकुशलता को दर्शाता है।
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, वर्ष 2025 में जिले में 7241 अपराध पंजीबद्ध हुए, जिनमें से 6372 मामलों का सफलतापूर्वक निराकरण किया गया। शेष मामलों में भी जांच प्रक्रिया प्रगतिशील अवस्था में है। तुलनात्मक रूप से देखें तो वर्ष 2023 और 2024 की अपेक्षा अपराधों के निराकरण की दर में निरंतर सुधार दर्ज किया गया है।
आंकड़ों के अनुसार संपत्ति संबंधी अपराधों में भी पुलिस की कार्रवाई प्रभावी रही। चोरी, नकबजनी एवं लूट जैसे मामलों में आरोपियों की पहचान कर त्वरित गिरफ्तारी की गई। वर्ष 2025 में संपत्ति संबंधी अपराधों में निराकरण प्रतिशत में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
वहीं संगठित अपराधों पर भी कोरबा पुलिस ने सख्त रुख अपनाया। वर्ष 2024 में जहां ऐसे मामलों की संख्या मात्र 2 थी, वहीं वर्ष 2025 में प्रभावी कार्रवाई करते हुए 38 मामलों में कार्रवाई की गई। कुल मिलाकर दो वर्षों में संगठित अपराधों के 40 मामलों पर पुलिस ने कार्रवाई की है।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी पुलिस का कहना है कि, अपराध नियंत्रण के लिए लगातार गश्त, तकनीकी संसाधनों का उपयोग, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी तथा आम जनता के सहयोग से यह सफलता मिली है। आने वाले समय में अपराधों की रोकथाम के लिए और अधिक सख्त एवं प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।
कोरबा : जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, वर्ष 2025 में 88 प्रतिशत मामलों का निराकरण
Jan 3 2026 4:45PM
202280
3
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM











