मुख्यमंत्री ने हॉस्पिटल पहुंचकर विधायक मधु वर्मा का हालचाल जाना

मुख्यमंत्री ने हॉस्पिटल पहुंचकर विधायक मधु वर्मा का हालचाल जाना
इन्दौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को अपने इंदौर प्रवास के दौरान विशेष हॉस्पिटल पहुँचे और यहाँ उपचाररत राऊ क्षेत्र के विधायक मधु वर्मा का हालचाल जाना। अस्पताल प्रबंधन से विधायक वर्मा के स्वास्थ्य की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है कि विगत दिनों विधायक वर्मा गंभीर रूप से बीमार हो गए थे। उन्हें दिल का दौरा पड़ने के बाद चिकित्सा के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उनके परिजनों से भेंट की और कहा ज़रूरत पड़ने पर उच्च स्तर से चिकित्सा की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। इस दौरान जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट समेत इंदौर के स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

Subscribe Now