आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को आगरा आएंगे। आगरा प्रवास के दौरान वे आगरा मंडल के सभी जिलों के भाजपा जन प्रतिनिधियों और वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ बैठक कर संगठनात्मक मजबूती हेतु दिशा निर्देश देंगे तथा चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण रफ्तार में तेजी लाने के टिप्स भी देंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को अपराह्न करीब 3:00 बजे खेरिया हवाई अड्डे पर उतरेंगे इसके बाद मुख्यमंत्री सीधे मंडलायुक्त सभागार पहुंचेंगे। जहां आगरा मंडल के जनपदों -आगरा फिरोजाबाद, मथुरा और मैनपुरी के पार्टी जन प्रतिनिधियों, जिला एवं महानगर अध्यक्ष तथा विधानसभा प्रभारी एवं वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ बातचीत कर 4 नवंबर से 11 दिसंबर तक चलाए जा रहे मतदाता सूची विशेष पुनरक्षण अभियान की प्रगति पर फीडबैक लेकर उसकी समीक्षा करेंगे।
उल्लेखनीय है कि भाजपा द्वारा पन्ना प्रमुख से लेकर वरिष्ठ पदाधिकारी तक इस कार्य के लिए सभी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
भाजपा जिला अध्यक्ष आगरा, प्रशांत पोनियाँ ने बताया कि सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वायुयान से खेरिया हवाई अड्डे आगरा पर उतरेंगे। मंडलायुक्त सभागार आगरा में करीब 3 बजे आगरा मंडल के जनपदों से आये जनप्रतिनिधियों, जिला एवं महानगर अध्यक्षों, विधानसभा प्रभारी/ संयोजकों तथा एसआई आर अभियान में जुड़े जिम्मेदारों की बैठक बुलाई गई है, जिसमें मुख्यमंत्री समीक्षा के साथ-साथ आवश्यक दिशा निर्देश भी देंगे। हम लोगों ने इस संबंध में डाटा तैयार किया है।
सीएम योगी आज पहुंचेंगे आगरा, विकास कार्यों की समीक्षा के साथ एस आई आर प्रक्रिया पर रहेगा फोकस
Udai Prakash
Dec 8 2025 12:07PM
200118
2
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
