सोनीपत। सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत और पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि हर वर्ग के
विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं मुख्यमंत्री सैनी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रदेश की
जनता के हितों को समर्पित व्यक्तित्व हैं और हर मुख्यमंत्री की मेहनती कार्यशैली और
जनसेवी दृष्टिकोण के कारण प्रदेश के नागरिक उनसे गहरा जुड़ाव महसूस करते हैं और उनके
उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना करते हैं।
रविवार
को मुख्यमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर गोहाना स्थित भाजपा कार्यालय में हवन यज्ञ का
आयोजन किया गया, जिसमें डॉ अरविंद शर्मा ने पूर्णाहुति डाली और कार्यकर्ताओं के साथ
कार्यक्रम में भाग लिया। नई सब्जी मंडी परिसर में आयोजित 21 कुंडीय महायज्ञ और भंडारे
में भी उन्होंने सहभागिता की। मुख्यमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना
के 36 बिरादरी और हर वर्ग जन्मदिन उत्साह के साथ मना रहा है। भाजपा की सबका साथ, सबका
विकास की विचारधारा को मुख्यमंत्री सैनी मजबूती से आगे बढ़ा रहे हैं।
डॉ अरविंद
शर्मा ने बताया कि विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री द्वारा लिए गए 217 संकल्पों
में से 56 पूरे किए जा चुके हैं और शेष पर तेजी से काम जारी है। गरीब, वंचित और जरूरतमंद
वर्ग के उत्थान के साथ-साथ महिलाओं को आर्थिक संरक्षण देने की योजनाओं पर भी सरकार
गंभीरता से कार्य कर रही है। भाजपा कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की
बात को सुना गया। यह कार्यक्रम समाज के हर वर्ग को प्रेरणा देता है और युवाओं में आत्मविश्वास
का संचार करता है। निकाय चुनाव से जुड़े सवालों पर कहा कि भाजपा हर चुनाव के लिए तैयार
रहती है और जनता के आशीर्वाद से आगे भी जनसेवा का कार्य जारी रखेगी।
इस अवसर
पर खरखौदा से विधायक पवन खरखौदा, भाजपा गोहाना जिला प्रभारी डॉ किरण कलकल, गोहाना भाजपा
जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र मलिक, नगर परिषद चेयरपर्सन रजनी विरमानी, पूर्व विधायक रामफल
चिड़ाना, मन की बात कार्यक्रम जिला संयोजक बलराम कौशिक आदि उपस्थित रहे।
हर वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं मुख्यमंत्री सैनी: अरविंद शर्मा
Jan 25 2026 3:48PM
202333
3
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM











