सरगुजा। छत्तीसगढ़ के शिमला कहे जाने वाले मैनपाट में तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ आज शुक्रवार को दोपहर 1.30 बजे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल की अध्यक्षता में होगा। महोत्सव में भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी, बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर और सहित कई नामी कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगें।महोत्सव के पहले दिन 13 फरवरी को भोजपुरी गायक मनोज तिवारी, छत्तीसगढ़ी गायक सुनील सोनी तथा ओडिशा के हरिपद मोहंता द्वारा छऊ नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी।दूसरे दिन 14 फरवरी को छत्तीसगढ़ी गायिका अलका चंद्राकर, इंडियन आइडल एवं सारेगामापा फेम वैशाली रायकवार, गायक स्वप्नील जायसवाल सहित स्थानीय कलाकार मंच संभालेंगे।
अंतिम दिन 15 फरवरी को प्रसिद्ध बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर, रायगढ़ घराने की कथक नृत्यांगना ज्योतिश्री वैष्णव और छत्तीसगढ़ी गायक आयुष नामदेव अपनी प्रस्तुतियों से समा बांधेंगे। इसके साथ ही स्कूली बच्चों द्वारा भी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
रायपुर : तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ आज से , मुख्यमंत्री साय करेंगे उद्घाटन
Feb 13 2026 12:57PM
1 मिनट का रीड
1039678
41





