बीजापुर/रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के बीजापुर नगर में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई ) ने बीती देर रात भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ताज होटल में छापा मारा है। इस दौरान डाक विभाग से जुड़े चार कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। सीबीआई की टीम ने आरोपितों के पास से 40 हजार रुपये नकद बरामद किए।
अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पकड़े गए आरोपितों में पोस्ट ऑफिस सब डिवीजन इंस्पेक्टर (एसडीआई) शास्त्री कुमार पैंकरा के साथ ही मलोत शोभन, अंबेडकर सिंह और संतोष एंड्रिक शामिल हैं। सीबीआई की टीम चारों आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
बीजापुर में डाक विभाग के चार कर्मचारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
Dec 25 2025 1:07PM
202371
3
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM











