लोहरदगा । झारखंड के लोहरदगा जिला के रांची-गुमला मुख्य पथ पर
टाटी चौक के समीप शुक्रवार रात बस एवं हाईवा के बीच सीधी टक्कर में तीन
बच्चों की मौत हो गई। वहीं दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। मृतकों
में प्रियंका कुजूर, सुमित खेरवार और आठ माह का बच्चा शामिल है। टक्कर इतनी
जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। घायलों में से कुछ की हालत
गंभीर बनी हुई है। गंभीर रूप से घायलों को रांची स्थित रिम्स रेफर किया
गया है।
बताया जाता है कि गुमला जिला के बिशनपुर थाना क्षेत्र के
बनालात से बारात रांची गई हुई थी। शाम में शादी के बाद सभी बाराती बस (जेएच
1इ 8810 ) से गुमला लौट रहे थे। इसी बीच लोहरदगा से कोडू लौट रहा है हाइवा
(जेएच 01एफ 2496) से टाटी चौक के समीप सीधी भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में
घायल लोगों को आसपास के ग्रामीणों ने बस से बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल
भेजा। इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। पुलिस मामले की
जांच में जुटी हुई है। क
लोहरदगा में बस-ट्रक में टक्कर, तीन बच्चों की मौत, दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल
Manisha Singh
Mar 23 2024 11:40AM
200731
4
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
