मुरैना। मुरैना के कैलारस थाना क्षेत्र में मंगलवार दाेपहर काे एक यात्री बस अनियंत्रित हाेकर पलट गई। हादसे में बस सवार आठ लाग घायल हुए है। घायलाें में एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे ईलाज के लिए मुरैना रैफर किया गया है। अन्य घायलों को कैलारस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
जानकारी अनुसार हादसा मंगलवार दाेपहर काे करीब 12 बजे हुआ। मुरैना से सबलगढ़ जा रही चंबल बस सर्विस की बस एहरौली गांव के पास अचानक बेकाबू हाेकर पलट गई। हादसे के बाद यात्रियों में चीखपुकार मच गई। राहगीराें ने मदद करते हुए बस में फंसे लाेगाें काे बाहर निकाला और पुलिस काे सूचना दी। सूचना के बाद माैके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कैलारस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घायलों में खिडोरा निवासी रेखा सिकरवार (45), जनकपुर पोरसा के अनिरुद्ध सिंह तोमर (45), खिडोरा की श्यामवती सिकरवार (55), ग्वालियर के मुन्नू (70), भिंड के मोना निवासी रीना भदोरिया (36) और उनकी बेटी दीक्षा (10), तथा सालपुर पोरसा के रंजना भदोरिया (35) और उनका बेटा कार्तिक (6) शामिल हैं। कैलारस थाना प्रभारी वीरेश कुशवाहा ने बताया कि घायल रेखा सिकरवार की हालत गंभीर होने पर उन्हें मुरैना जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे की जांच की जा रही है।
मुरैना: कैलारस में बेकाबू होकर पलटी बस, 8 यात्री घायल, एक महिला गंभीर
Udai Prakash
Jun 3 2025 3:59PM
200551
3
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
