चतरा। प्रतिबंधित अफीम और ब्राउन शुगर तस्करों के विरुद्ध चतरा पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है। रविवार को गिद्धौर में पुलिस ने लाखों के ब्राउन शुगर के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार की है। पुलिस ने 286 ग्राम ब्राउन शुगर, इलेक्ट्रॉनिक माप तोल मशीन और विभिन्न कंपनियों का पांच मोबाइल फोन जब्त किया है।
पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल ने समाहरणालय स्थित कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सिमरिया एसडीपीओ शुभम खंडेलवाल के नेतृत्व में गठित गिद्धौर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए गिद्धौर फुटबॉल मैदान के समीप से अभियान चलाकर दोनों तस्करों गिद्धौर तेली टोला निवासी अभिमन्यु कुमार साव और प्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जोगियारा के नौकाडीह गांव निवासी नितेश कुमार उर्फ त्रिवेणी उर्फ वेणी को गिरफ्तार किया है। उनके पास से लगभग 60 लाख रूपये की प्रतिबंधित ब्राउन शुगर की बरामदगी हुई है। उन्होंने कहा कि अफीम और ब्राउन शुगर की तस्करी की सूचना पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सिमरिया एसडीपीओ शुभम कुमार खंडेलवाल के नेतृत्व में गिद्धौर थाना प्रभारी कुमार गौतम और सशस्त्र बल के जवानों की टीम बनाकर अभियान चलाया गया।
एसपी ने बताया कि इसी क्रम में तस्कर पकड़े गये। एक तस्कर भागने में सफल रहा। उसकी पहचान कर ली गई है। वह जल्द पकड़ा जायेगा।
लाखों के ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
udai prakash
Jun 29 2025 5:03PM
200682
4
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
