बेतिया मे बोलेरो ने 6 वर्षीय बच्ची को रौंदा, मौत

बेतिया मे बोलेरो ने 6 वर्षीय बच्ची को रौंदा, मौत
बेतिया मे बोलेरो ने 6 वर्षीय बच्ची को रौंदा, मौत

बेतिया, 23 फरवरी। मझौलिया थाना क्षेत्र के बैठानिया भानाचक पंचायत के वार्ड नम्बर 9 में अपने दरवाजे पर गुरुवार को अपनी माँ के साथ बैठी 6 वर्षीय बच्ची खेल रही थी। इस दौरान एक अनियंत्रित बोलोरो ने उसे रौंदा दिया। घटना में उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। घटना के बाद ड्राइवर गाड़ी छोड़फरार हो गया। आनन फानन में परिजनों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मझौलिया लाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई। इस संदर्भ मे इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि अमर पांडेय की पुत्री गूबनी कुमारी उर्फ आंचल कुमारी साकिन बैठनिया के शव पोस्मार्टम हेतु जीएमसीएच बेतिया भेज दिया है।

राष्ट्रीय सागर

Subscribe Now