ऋषिकेश। ऋषिकेश-देहरादून मार्ग पर नटराज चौक के समीप मंगलवार को तेज रफ्तार बाइक और कार की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार सोमवार की देर रात ऋषिकेश-देहरादून मार्ग पर रामा पैलेस पिक्चर हॉल के पास से तेज रफ्तार बाइक सवार दो युवक इंद्रमणि बडोनी चौक की ओर जा रहे थे। नटराज चौक के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार बाइक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। हुंडई कार चालक अपनी कार बैक कर रहा था, जो अचानक बाइक से टकरा गई और दूसरी ओर जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक के चिथड़े उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे में चोटिल दोनों युवकों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां एक युवक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया और दूसरे युवक की गंभीर हालत देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
मृतक की पहचान राइडर यश प्रजापति (22) पुत्र अनिल प्रजापति निवासी गुमानी वाला के रूप में हुई है। मृतक की बाइक पर इंस्टाग्राम की यूके 14 राइडिंग हब की आईडी प्रिंट है।
तेज रफ्तार बाइक और कार की टक्कर, युवक की मौत, दूसरा घायल
Nov 12 2024 12:27PM
203704
4
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM











