जौनपुर। यूपी के जौनपुर स्थित जफराबाद थाना क्षेत्र के जौनपुर- केराकत राजमार्ग पर किरतापुर उसरहिया गांव के पास शुक्रवार की रात को एक तेज रफ्तार अज्ञात कार के टक्कर से बाइक सवार सफाई कर्मी की मौत हो गई तथा बॉइक पर पीछे बैठा उसका मित्र घायल हो गया।
करमही गांव का जितेंद्र यादव पुत्र तेजबहादुर गांव के ही अपने मित्र अजय प्रजापति के साथ बाइक से किसी बारात में गया हुआ था। वहां जितेंद्र अपने मित्र के साथ वापस घर लौट रहा था। जैसे ही बाइक उक्त गांव के पास पहुचा तभी विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने टक्कर मार दिया। घटना में बाइक चला रहे जितेंद्र यादव (35) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पीछे बैठा अजय प्रजापति (26 ) घायल हो गया।घटना की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर आ गए। टक्कर मारने वाला कार चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दिया। थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल मौके पर पहुंच गए। जानकारी होने पर मृतक तथा घायल युवक के परिजन भी आ गए। पुलिस ने घायल अजय प्रजापति को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं जितेंद्र यादव के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
शनिवार को जानकारी लेने पर थानाध्यक्ष श्री प्रकाश शुक्ल ने बताया कि मृतक जितेंद्र यादव धर्मापुर ब्लॉक क्षेत्र के रायपुर गांव में सफाई कर्मी पद पर कार्यरत था। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कार्यवाही करने के लिए भेज दिया है। कार की तलाश किया जा रहा है।
तेज रफ्तार कार के टक्कर में बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल
udai prakash
Nov 22 2025 3:31PM
201390
2
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
