बेगूसराय। बिहार के रहने वाले आगरा परिक्षेत्र के आईजी दीपक कुमार को 75 वें गणतंत्र दिवस पर भारत सरकार द्वारा उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया गया है। ये 2005 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वर्तमान में आगरा रेंज के आईजी के पद पर हैं। 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आईजी दीपक कुमार को भारत सरकार की ओर से उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सराहनीय पदक से सम्मानित किया गया है। दीपक कुमार वर्तमान में उत्तर प्रदेश पुलिस के आगरा रेंज में आईजी के पद पर कार्यरत हैं और बेहतर पुलिसिंग के लिए जाने जाते हैं।
दीपक कुमार साल 2005 बैच के अधिकारी हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए एलएलबी की डिग्री ली है। वाराणसी और गाजियाबाद में एएसपी भी रहे हैं। दीपक कुमार को पूर्व में भी उत्तर प्रदेश में किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। आईपीएस दीपक कुमार आगरा में आईजी के पद पर कार्यरत हैं। 75वें गणतंत्र दिवस पर दीपक कुमार ने अपने परिक्षेत्रीय कार्यालय आगरा में ध्वजारोहण कर अधिकारी और कर्मचारियों को शपथ दिलाकर शुभकामनाएं दीं। आईपीएस दीपक कुमार बेगूसराय जिले के रामदीरी नकटी टोला के रहने वाले हैं। इनके पिता का नाम सुमन कुमार सिंह हैं और घर के बड़े पुत्र हैं। आईपीएस दीपक कुमार अयोध्या, लखनऊ, सीतापुर, रायबरेली, प्रयागराज, सोनभद्र, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद में एसएसपी रहे हैं। बांदा और अलीगढ़ में डीआइजी और आइजी रह चुके हैं।










131.jpg)
