BREAKING NEWS

बीजेपी की चुनाव अभियान समिति में मिथिला के सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर भी शामिल

बीजेपी की चुनाव अभियान समिति में मिथिला के सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर भी शामिल
दरभंगा भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनज़र राज्यस्तरीय चुनाव अभियान समिति का गठन कर दिया है।

इस 45 सदस्यीय समिति में बिहार के वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ मिथिला और बेनीपुर के लोकप्रिय सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर को भी स्थान दिया गया है।

डॉ. ठाकुर के शामिल होने पर मिथिला और बेनीपुर विधानसभा क्षेत्र में खुशी की लहर है। स्थानीय कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि डॉ. गोपाल जी ठाकुर की सक्रियता और साफ-सुथरी छवि पार्टी को और मजबूत करेगी।

बेनीपुर विधानसभा क्षेत्र की ओर से बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व को इस निर्णय के लिए हार्दिक धन्यवाद एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई हैं।

Subscribe Now