चतरा। चतरा जिला मुख्यालय के भाजपा कार्यालय में पार्टी के जिला अध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि चतरा जिले में व्याप्त भ्रष्टाचार और जिला प्रशासन के खिलाफ पार्टी जोरदार आंदोलन करेगी। प्रखंड मुख्यालय से लेकर जिला मुख्यालय तक जिला प्रशासन की ओर से कोई भी कार्य बिना पैसा लिए नहीं किया जा रहा है। इसके विरोध में चरणबद्ध आंदोलन करने की तैयारी भाजपा ने की है। उन्होंने कहा कि एक मार्च को सभी भाजपा कार्यकर्ता काला बिल्ला लगाकर खेद प्रकट करेंगे।
भ्रष्टाचार और जिला प्रशासन के खिलाफ दो मार्च को मसाल जुलूस निकाला जाएगा और पुतला दहन होगा। चार मार्च को चतरा जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। पार्टी कार्यकर्ता भ्रष्टाचार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन करेंगे। फिर भी अगर प्रशासन नहीं चेतती है तो जिला मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन तानाशाह हो गई है। प्रखंड से लेकर जिला तक भ्रष्टाचार हावी है। वरीय पदाधिकारी संरक्षण दे रहे हैं। आम लोगों का काम नहीं हो रहा है। भाजपा इसी के खिलाफ आंदोलन करेगी।
इसके पहले जिला कार्यालय में भाजपा के वरीय कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ की ओर से सांसद कालीचरण सिंह के खिलाफ चलाए जा रहे हैं आंदोलन की तीव्र निंदा की और कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ सांसद ने आवाज उठाया तो वरीय पदाधिकारी अनर्गल बयान बाजी करने लगे हैं। पार्टी भ्रष्टाचार के मुद्दे पर जोरदार आंदोलन करेगी और इसकी रूपरेखा तैयार कर ली गई है।
भ्रष्टाचार और जिला प्रशासन के विरुद्ध भाजपा करेगी आंदोलन
udai prakash
Feb 27 2025 8:49PM
200893
4
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
