बरेली। सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मेकेनाइजेशन और इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेजिड्यू योजना के तहत विकास भवन सभागार में शुक्रवार को ई-लाटरी के माध्यम से लाभार्थियों का चयन किया गया। चयन प्रक्रिया मुख्य विकास अधिकारी देवयानी की अध्यक्षता में दोपहर 11 बजे शुरू हुई। इस दौरान उप कृषि निदेशक अमर पाल, जिला कृषि अधिकारी ऋतुषा तिवारी, जिला गन्ना अधिकारी, उद्यान अधिकारी और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
योजना के तहत कुल 17 यंत्रों के लिए किसानों का चयन किया गया। इनमें 14 कस्टम हायरिंग सेंटर पर 40 प्रतिशत अनुदान के साथ प्रति लाभार्थी 4 लाख रुपये, लेजर लैंड लेवलर पर 50 प्रतिशत अनुदान (1.35 लाख) और कृषि ड्रोन पर 50 प्रतिशत अनुदान (5 लाख रुपये) शामिल हैं। वहीं क्रॉप रेजिड्यू मैनेजमेंट योजना के अंतर्गत तीन कस्टम हायरिंग सेंटर के लिए 80 प्रतिशत अनुदान के रूप में प्रति लाभार्थी 24 लाख रुपये तक की सब्सिडी और एक सुपर सीडर पर 1.20 लाख रुपये अनुदान दिया जाएगा।
उप कृषि निदेशक अमर पाल ने कहा, “पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए ई-लाटरी प्रणाली अपनाई गई है। चयनित किसानों को मशीनें खरीदने के बाद समय से पोर्टल पर बिल अपलोड करना होगा। सत्यापन के बाद ही अनुदान जारी किया जाएगा। विभाग ने किसानों से समय सीमा का पालन करने की अपील की है।
बरेली : किसानों को मिलेगी 24 लाख तक सब्सिडी
udai prakash
Nov 21 2025 4:29PM
200689
2
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
