जमशेदपुर। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि रतन टाटा के निधन से देश को बड़ी क्षति हुई है। पूरा देश दुखी है। वह महान उद्योगपति के साथ एक नेकदिल इंसान भी थे। गरीबों के मसीहा थे। मंत्री ने कहा कि रतन टाटा सरल स्वभाव के थे, कभी भी उनसे मिलने पर बड़ी सरलता के साथ मिलते थे। उन्होंने कहा कि देश ने एक रत्न खो दिया है, जिसकी भरपाई नहीं हो सकती है।
कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव सह मजदूर नेता विजय खां ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि देश में कई और उद्योगपति हैं लेकिन रतन टाटा की छवि ही अलग थी। उनके साधारण व्यवहार और मजदूरों के प्रति उनका प्रेम अवस्मरणीय है। उनकी कमी को पूरी नहीं की जा सकती। उन्होंने देश के उद्योग जगत को विश्व के पटल पर स्थापित किया और भारत में विकास को गति दी। उनके सिद्धांतों को तमाम उद्योगपतियों को अपनाना चाहिए।
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने रतन टाटा को दी श्रद्धांजलि
udai prakash
Oct 10 2024 9:38PM
201478
3
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
