प्रयागराज। घूरपुर थाने की पुलिस टीम वाहन चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए सोमवार को गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने गिरोह के कब्जे से चोरी की 6 मोटरसाइकिल एवं पांच मोबाइल बरामद किया है।
पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने बताया कि पकड़े गिरोह के सदस्यों में घूरपुर के सेमरा कल्पना गांव निवासी बच्चा पुत्र स्वर्गीय भीम, इसका पड़ोसी मम्मा पुत्र बीरू, इसी गांव का राज पुत्र सुनील, रोशन लाल पुत्र केश कुमार और आर्यन पुत्र विजय हैं।
उल्लेखनीय है कि 22 जून काे घूरपुर थाना क्षेत्र के अमिलिया दादूपुर गांव निवासी चंदीलाल पुत्र शिवलाल ने थाने में तहरीर देकर सूचना दिया कि उसकी मोटरसाइकिल चोरी हो गई। इस सूचना पर स्थानीय थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस टीम संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों की चेकिंग शुरू कर दी। संदिग्धों की तलाश के दौरान 22/23 जून की रात में उपरोक्त लाेगाें को गिरफ्तार किया और चोरी की 6 मोटरसाइकिल बरामद किया। पूछताछ में बताया कि शौक करने लिए चाेरी करते हैं। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने संयुक्त रुप से बताया कि हम लोग भिन्न-भिन्न स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी तथा ट्रेन एवं स्टेशनों से मोबाइलों की चोरी कर इकट्टा कर कम दामों में बेचकर अपना खर्चा चलाते हैं तथा अपने शौक को पूरा करते हैं।
वाहन चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, पांच गिरफ्तार
udai prakash
Jun 23 2025 6:04PM
200809
2
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
