अंबिकापुर। सरगुजा जिले के अंबिकापुर शहर में अवैध निर्माण को लेकर नगर निगम प्रशासन बड़ी कार्रवाई करने जा रहा है। शहर की चर्चित स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. किरण भजगावली और उनके पति के मकान पर आज 24 दिसंबर को बुलडोजर चलाया जाएगा। यह कार्रवाई नगर निगम द्वारा लंबे समय से चली आ रही जांच और बार-बार जारी नोटिस के बाद की जा रही है।
अंबिकापुर नगर निगम के अनुसार डॉक्टर भजगावली दंपति के मकान में किए गए अवैध निर्माण को लेकर शिकायत मिलने के बाद करीब दो वर्षों तक जांच चली। जांच में निर्माण को नियमों के विरुद्ध पाया गया, जिसके बाद नगर निगम कमिश्नर ने दंपति को कई बार नोटिस जारी कर अवैध हिस्से को हटाने के निर्देश दिए। नोटिस का पालन नहीं होने पर अब प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई का फैसला लिया है।
नगर निगम कमिश्नर ने संभावित विरोध या कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए एसडीएम और पुलिस प्रशासन को पत्र लिखकर कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। सूत्रों के अनुसार, यदि किसी कारणवश बुलडोजर की कार्रवाई नहीं हो पाती है, तो पूरे भवन को सील करने की प्रक्रिया भी अपनाई जा सकती है।
बताया जा रहा है कि इसी अवैध निर्माण वाले मकान में डॉक्टर दंपति द्वारा क्लिनिक का संचालन भी किया जा रहा है।
अंबिकापुर में डॉक्टर दंपति के अवैध मकान पर आज चलेगा बुलडोजर, एक्शन मोड़ पर निगम प्रशासन
Udai Prakash
Dec 24 2025 1:10PM
201669
3
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
