HREG HHAR 181
हिसार। भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाए जा रहे सदस्यता अभियान की कड़ी में महा सदस्यता अभियान के तहत पार्टी नेताओं ने नलवा विधानसभा क्षेत्र में अभियान चलाया। इसके तहत पार्टी नेताओं ने नए सदस्य बनाए और उन्हें पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों से अवगत करवाया।
पार्टी मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा ने शनिवार को बताया कि नलवा विधानसभा क्षेत्र में चलाए गए महा सदस्यता अभियान के प्रति जनता ने विशेष रूचि दिखाई और नए सदस्य बने। उन्होंने बताया कि नलवा विधानसभा के आर्यनगर मंडल में महा सदस्यता अभियान के तहत गांव शाहपुर में डोर टू डोर सघन सदस्यता अभियान चलाया गया।
जिला सदस्यता अभियान के सह संयोजक कपूर सिंह बैनीवाल ने बताया कि अभियान के तहत हर वर्ग में भारी उत्साह है। इस दौरान मडल अध्यक्ष भूपसिंह खीचड़, राजेश रजलीवाल, प्रताप सिंह, नागर, रामसिंह सैनी, हनुमान झाझड़िया, प्यारेलाल महामंत्री, रविशंकर, दरिया, दरिया सिंह, जिलेसिंह, रामसिंह पंच, राममेहर सेन, जगदीश नैन, मोहर सिंह झाझरिया, रामविलास शर्मा, सुरजीत, रामनिवास व सत्यकाम सैनी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिसार : भाजपा ने नलवा विधानसभा क्षेत्र में चलाया सदस्यता अभियान
Nov 9 2024 5:23PM
202980
3
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM











