हजारीबाग। शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अनियमितता का मुद्दा उठाने वाले भाजपा नेता अर्जुन साव को देर रात पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस कार्रवाई के विरोध में भाजपा सांसद मनीष जायसवाल और विधायक प्रदीप प्रसाद सहित कई नेता सदर थाना पहुंचे। सांसद जायसवाल ने इस कार्रवाई को असंवैधानिक बताया। उन्होंने कहा कि अर्जुन साव को बिना किसी नोटिस या एफआईआर के घर से उठाया गया। उन्होंने हेमंत सरकार और स्वास्थ्य विभाग पर जनता की आवाज दबाने का आरोप लगाया।
भाजपा नेताओं ने थाना प्रभारी से साव की गिरफ्तारी का कारण पूछा। सांसद ने कानूनी प्रक्रिया का पालन न करने पर थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि अस्पताल की लापरवाही को उजागर करना अपराध नहीं है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अर्जुन साव की तत्काल रिहाई की मांग की। लगभग 4 घंटे के धरना प्रदर्शन के बाद पुलिस ने अर्जुन साव को रिहा कर दिया। इसके बाद सांसद मनीष जायसवाल, विधायक प्रदीप प्रसाद और विधायक मनोज यादव ने अपना धरना समाप्त किया।
भाजपा नेता हिरासत में, सांसद विधायक के विरोध के बाद रिहा
Udai Prakash
Jun 7 2025 5:38PM
200135
6
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
