सरायकेला। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि झारखंड का निर्माण श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में साल 2000 में हुआ था, और अब इसे संवारने की जिम्मेदारी हम सभी पर है।
मुंडा बुधवार को सरायकेला विधानसभा के गेस्ट हाउस मैदान में परिवर्तन सभा में बोल रहे थे। उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भाजपा की सरकार ने संथाल क्षेत्र में एकलव्य विद्यालयों की स्थापना की है, जिससे आदिवासी बच्चों को बेहतर शिक्षा के अवसर मिल रहे हैं। इसके विपरीत, उन्होंने कांग्रेस की सरकार पर आदिवासियों के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि गुवा गोलीकांड और चिरूडीह गोलीकांड जैसे कई घटनाएं कांग्रेस शासनकाल की कड़वी यादें हैं, जब आदिवासियों पर गोलियां चलाई गईं। उन्होंने राज्य सरकार की विफलताओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि आज मां-बाप की सबसे बड़ी चिंता है कि उनके बेटे को रोजगार मिले, लेकिन राज्य सरकार ने उत्पाद भर्ती प्रक्रिया में युवाओं को इतना दौड़ाया कि 17 युवाओं की मृत्यु हो गई। यह बेहद शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है।
मुंडा ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद पर आसीन करने का श्रेय भाजपा को जाता है, जो पार्टी की आदिवासी हितैषी नीतियों का प्रमाण है। उन्होंने आगे कहा कि कोल्हान क्षेत्र में जितने भी गोलीकांड हुए, वे सभी कांग्रेस के शासनकाल में हुए हैं। अगर हमें अपनी माटी और जंगल को बचाना है, तो हमें परिवर्तन लाना होगा और राज्य की जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकना होगा।
भाजपा सरकार ने आदिवासी बच्चों के लिए खोले एकलव्य विद्यालय, कांग्रेस ने चलाईं गोलियां: अर्जुन मुंडा
udai prakash
Sep 25 2024 9:17PM
200848
4
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
