भागलपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी को मिल रहे व्यापक जनसमर्थन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह विजय बंगाल की जनता के विश्वास, पार्टी के कार्यकर्ताओं के संघर्ष और उनके त्याग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से बंगाल की जनता बदलाव चाहती थी और अब वह स्पष्ट रूप से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में खड़ी दिखाई दे रही है। जनता ने लोकतांत्रिक तरीके से अपना निर्णय सुनाते हुए राज्य में सुशासन, विकास और सुरक्षा के पक्ष में मतदान किया है।
चौबे ने कहा कि नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व तथा अमित शाह के कुशल मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी निरंतर जन-आकांक्षाओं पर खरी उतर रही है। इसी नेतृत्व के कारण आज पार्टी बंगाल में प्रचंड बहुमत की ओर अग्रसर है और पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि यह ऐतिहासिक क्षण है, क्योंकि आजादी के बाद पहली बार बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने की संभावना साकार होती दिख रही है। यह पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अटल बिहारी वाजपेयी जैसे महान नेताओं के सपनों को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने बंगाल की जागरूक जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देश की जनता नरेंद्र मोदी के प्रति विश्वास और कृतज्ञता प्रकट करती है, जिन्होंने देश को विकास और सुशासन की नई दिशा दी है। भाजपा युवा नेता डॉ अर्जित शाश्वत चौबे ने सभी कार्यकर्ताओं और प्रदेश की जनता को हृदय से बधाई देते हुए कहा कि यह जीत संघर्ष, समर्पण और जनविश्वास की जीत है। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता ने भय, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति को नकारते हुए विकास, सुशासन और सुरक्षा को चुना है। उन्होंने यह भी कहा कि कठिन परिस्थितियों में भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता ने जो परिश्रम और त्याग किया, उसी का यह परिणाम है।
डॉ चौबे ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य के समन्वय से पश्चिम बंगाल तेज़ी से विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा। बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की प्रचंड जीत पर भागलपुर के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता देव कुमार पांडे, सुधीर चौधरी, पिंटू सिंह, शशि मोदी, पंकज सिंह, मुन्ना सिंह, रूबी दास, संगीता सिन्हा, प्रणब दास, अभिषेक मिश्रा, चंदन ठाकुर, विक्की चौबे, नीरज कुमार आदि सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।
बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत जनता के विश्वास और संघर्ष का परिणाम:अश्विनी कुमार चौबे
udai prakash
May 4 2026 6:28PM
199676
4
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
