हिसार। भाजपा विधानसभा चुनाव मीडिया इंचार्ज राजेन्द्र सपड़ा ने हरियाणा में तीसरी बार भारी बहुमत से सरकार बनने पर मुख्यमंत्री नायब सैनी व प्रदेश की जनता को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि तीसरी बार जनादेश देकर जनता ने पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों व कार्यों पर मुहर लगाई है।
राजेन्द्र सपड़ा ने गुरुवार को कहा कि केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकारें लगातार जनकल्याणकारी नीतियों व कार्यक्रमों को आगे बढ़ा रही है। यही कारण है कि प्रदेश की जनता इन दोनों सरकारों की नीतियों को पसंद कर रही है और लगातार अपना जनादेश दे रही है। उन्होंने कहा कि हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव परिणाम में जनता ने हरियाणा में भाजपा को भारी बहुमत दिया है, जिसके लिए पार्टी नेतृत्व व कार्यकर्ता बधाई के पात्र है। उन्होंने कहा कि जनता से मिले स्पष्ट जनादेश के बाद हरियाणा की भाजपा सरकार और तेज गति से जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाएगी ताकि जनता को इनका सीधा लाभ मिल सके।
राजेन्द सपड़ा ने कहा कि भाजपा की सरकार चाहे कहीं भी हो, यह अंत्योदय के सिद्धांत पर काम करती है। अंतिम पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी नीतियों व योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही भाजपा का उद्देश्य है। यही कारण है कि लोकसभा चुनाव में भी और अब विधानसभा चुनाव में भी जनता ने भाजपा की नीतियों व कार्यक्रमों को पसंद करते हुए अपना स्पष्ट जनादेश दिया है। उन्होंने तीसरी बार सरकार बनने पर केन्द्रीय नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।
हिसार : तीसरी बार जनादेश देकर जनता ने भाजपा की नीतियों पर लगाई मुहर : राजेन्द्र सपड़ा
Oct 10 2024 6:22PM
202353
4
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM











