बलरामपुर। संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए भारतीय जनता पार्टी ने बीते शाम छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में पिछड़ा वर्ग मोर्चा का नया नेतृत्व घोषित किया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री की सहमति के बाद भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू ने बद्री यादव को बलरामपुर-रामानुजगंज जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बद्री यादव ग्राम देवीगंज के निवासी हैं और वर्तमान में जिला पंचायत सभापति के रूप में अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। क्षेत्र में वे एक अनुभवी और सक्रिय जनप्रतिनिधि के रूप में जाने जाते हैं, जिनकी संगठनात्मक पकड़ और कार्यकर्ताओं के बीच स्वीकार्यता मजबूत मानी जाती है।
सामाजिक सरोकारों से भी उनकी गहरी जुड़ाव की पहचान है। गौ संरक्षण और सेवा के क्षेत्र में लंबे समय से किए जा रहे उनके प्रयासों के कारण वे एक समर्पित गौ सेवक के रूप में भी चर्चित रहे हैं। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि यह अनुभव संगठन को नई दिशा देने में सहायक सिद्ध होगा।
संगठन को मिलेगी नई रफ्तार
पार्टी सूत्रों के अनुसार, बद्री यादव की कार्यकुशलता, अनुशासन और सामाजिक सक्रियता को देखते हुए उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस नियुक्ति से जिले में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के विस्तार और मजबूती की उम्मीद जताई जा रही है। कार्यकर्ताओं का विश्वास है कि उनके नेतृत्व में पिछड़ा वर्ग समाज को पार्टी की नीतियों और विचारधारा से जोड़ने का कार्य और तेज होगा।
जिम्मेदारी निभाने का भरोसा
नियुक्ति के बाद बद्री यादव ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी को वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने संगठन को सशक्त करने, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और पिछड़ा वर्ग समाज के हितों के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प दोहराया।
यह नियुक्ति न केवल संगठनात्मक दृष्टि से अहम मानी जा रही है, बल्कि आने वाले समय में जिले की राजनीतिक गतिविधियों को भी नई दिशा देने वाली साबित हो सकती है।
बलरामपुर : भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा को मिला नया नेतृत्व, बलरामपुर-रामानुजगंज की कमान बद्री यादव काे
Dec 18 2025 2:23PM
202540
3
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM











