बांदा, 03 फ़रवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ व प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बड़ा पुलिस फेरबलद किया है। एसपी ने मंगलवार की रात एक साथ 124 पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं, जिनमें 54 निरीक्षक व उप निरीक्षक तथा 70 अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं। इस फेरबदल में कई थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी और महत्वपूर्ण शाखाओं में तैनात कर्मियाें के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं।
पुलिस विभाग में किए गए इस बदलाव को जनपद में बेहतर पुलिसिंग, त्वरित कार्रवाई और अपराध नियंत्रण की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। तबादला सूची में थाना तिंदवारी, कमासिन, बबेरू, कोतवाली नगर, अतर्रा, फतेहगंज, मटौंध, चिल्ला, बिसंडा, नरैनी समेत कई थानों और चौकियों के प्रभारी बदले गए हैं। साथ ही डायल-112, मीडिया सेल, अपराध शाखा, जन सूचना सेल, जन शिकायत प्रकोष्ठ, न्यायालय सुरक्षा, मॉनिटरिंग सेल, मिशन शक्ति केंद्र और साइबर क्राइम जैसी अहम इकाइयों में भी नए अधिकारियों की तैनाती की गई है।
इनमें उप निरीक्षक पारसनाथ यादव को थाना तिंदवारी से थाना कमासिन, उप निरीक्षक वृंदावन सिंह को पुलिस लाइन से डायल 112, उपनिरीक्षक धर्म सिंह को थाना बबेरू से थाना तिंदवारी, उप निरीक्षक सत्येश मिश्रा को पुलिस लाइन से थाना कोतवाली नगर, उप निरीक्षक शीतलेश्वर त्रिपाठी को थाना कोतवाली नगर से समन सेल, उप निरीक्षक अजीत प्रताप सिंह को प्रभारी तिंदवारी थाना से प्रभारी चौकी मुरवल थाना बबेरू बनाया गया है।
इसी तरह निरीक्षक रामकिशोर को प्रभारी निरीक्षक फतेहगंज से वाचक पुलिस अधीक्षक, निरीक्षक राकेश तिवारी को वाचक पुलिस अधीक्षक से प्रभारी डायल 112, निरीक्षक मोहम्मद अकरम प्रभारी डायल 112 से अनयंत्र जनपद स्थानांतरण, महेंद्र प्रताप सिंह अतिरिक्त निरीक्षक अपराध थाना बिसंडा को प्रभारी न्यायालय सुरक्षा, निरीक्षक प्रेम नारायण सिंह प्रभारी निरीक्षक जन सूचना सेल/ विशेष जांच प्रकोष्ठ से अतिरिक्त निरीक्षक अपराध थाना बिसंडा, निरीक्षक संजय द्विवेदी पुलिस लाइन से प्रभारी मीडिया सेल, अनिल कुमार प्रभारी निरीक्षक थाना जसपुरा से प्रभारी निरीक्षक थाना एएचटी, निरीक्षक विजय सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना एएचटी से प्रभारी निरीक्षक जन सूचना/ विशेष जांच प्रकोष्ठ, निरीक्षक संतोष ओझा अपराध शाखा से प्रभारी जन शिकायत प्रकोष्ठ, निरीक्षक सुनील कुमार बाजपेई प्रभारी जन शिकायत प्रकोष्ठ से अपराध शाखा, प्रभारी निरीक्षक अनूप दुबे थाना चिल्ला से प्रभारी मानिटरिंग सेल, निरीक्षक रामजीत सिंह प्रभारी निरीक्षक डीसीआरबी/ मॉनिटरिंग सेल गुमशुदा सेल से प्रभारी निरीक्षक डीसीआरबी सेल/ गुमशुदा सेल, सभाजीत सिंह पटेल निरीक्षक प्रभारी न्यायालय सुरक्षा को प्रभारी एमसीयू/ नफीस सेल, निरीक्षक ऋषि देव सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना अतर्रा को प्रभारी निरीक्षक थाना जसपुरा, निरीक्षक विजय कुमार कुशवाहा अतिरिक्त निरीक्षक अपराध थाना कोतवाली नगर से प्रभारी निरीक्षक थाना फतेहगंज, निरीक्षक दीपेंद्र कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना तिंदवारी से प्रभारी निरीक्षक थाना मटौंध, उप निरीक्षक संदीप कुमार पटेल को थाना मटौंध से हटाकर थानाध्यक्ष तिंदवारी बनाया गया है।
इसी क्रम में बड़ी संख्या में उप निरीक्षकाें के कार्यक्षेत्र में बदलाव किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने स्थानांतरण का आदेश जारी करते हुए बेहतर
पुलिसिंग और अपराधियाें पर नकेल कसने काे मातहताें काे निर्देशित किया है।
बांदा में कानून व्यवस्था काे दुरुस्त करने के लिए 124 पुलिसकर्मियों का तबादला
Udai Prakash
Feb 3 2026 1:16PM
200466
2
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
