मीरजापुर। श्रमिकों को लेकर जा रही ऑटो बेला जंगल के सहबवा मोड़ पर बुधवार देर शाम को पिकअप से टकरा कर पलट गई। हादसे में चालक समेत सात श्रमिक घायल हो गए। इनमें एक श्रमिक की मौत हो गई।
मड़िहान क्षेत्र से सात श्रमिक किराए के ऑटो से मीरजापुर जा रहे थे। बेला जंगल में सहबवा मोड़ के पास ऑटो तेज रफ्तार पिकअप से टकरा गई और ढलान पर पलटने से उसमें सवार श्रमिक जमीन पर गिर गए। चीख पुकार मचने पर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी मड़िहान पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने परीक्षण के दौरान गुलाब (60) निवासी राजापुर को मृत घोषित कर दिया। हादसे में राजापुर गांव निवासी शिवकुमार (35), प्रेम (40), मरचा गांव निवासी गणेश (30), माता प्रसाद (41) घायल हो गए। चालक व दो लोग अन्यत्र चले गए।
थानाध्यक्ष मड़िहान ने बताया कि हादसे में आटो सवार एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटना में छह लोग घायल हैं।
पिकअप-आटो की टक्कर में एक श्रमिक की मौत, छह घायल
Udai Prakash
Oct 24 2024 12:17PM
201757
2
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
