जोगबनी में खड़ी सीमांचल ट्रेन से चोरी करते एक गिरफ्तार

जोगबनी में खड़ी सीमांचल ट्रेन से चोरी करते एक गिरफ्तार
अररिया। भारत नेपाल सीमावर्ती जोगबनी रेलवे स्टेशन में खड़ी आनंद विहार जाने वाली सीमांचल सुपरफास्ट ट्रेन में कई नल आदि की चोरी करते एक चोर को आरपीएफ के जवानाें ने पकड़ा।

आरपीएफ प्रभारी अनूप तिवारी के नेतृत्व में आरपीएफ ने छापेमारी कर चोर को चोरी के नल आदि समानों के साथ पकड़ा। चोर की पहचान 24 वर्षीय तारा कुमार चौधरी पिता सत्यनारायण चौधरी भागकोहलिया निवासी के रूप में की गई।

गुरुवार को जानकारी देते हुए आरपीएफ प्रभारी अनूप तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार चोर जब वह उस ट्रेन के अलग-अलग डिब्बों मे चोरी कर रहा था, इसी क्रम मे उसे धर दबोच लिया गया हैं। उसके पास से 10 नल अजीत चोरी की अन्य सामग्री बरामद किया गया।

पूछताछ के दौरान उसने चोरी में अपनी संलिप्तता कबूल की और आगे बताया कि उसने पहले भी अलग-अलग ट्रेनों में पानी के नल चुराए थे और उन्हें फारबिसगंज रेलवे स्टेशन के पास एक कबाड़ी की दुकान में बेच दिया था। उनके बयान पर कार्रवाई करते हुए, आरपीएफ पूर्णिया और आरपीएफ जोगबनी के अधिकारियों और कर्मचारियों की एक टीम ने उस कबाड़ की दुकान पर गुप्त छापामारी की।

छापेमारी के दौरान 92 नंबर ग्रेविटी कॉक, 13 नंबर नल, 07 नंबर हेल्थ फॉसेट आदि बरामद किया गया हैं। जिसकी कीमत 21 हजार 178 रुपैया आंका गया हैं।

कबाड़ की दुकान के मालिक रिसीवर सुनील कुमार यादव को भी गिरफ्तार कर लिया गया। कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ आरपी(यूपी) एक्ट की धारा 3(ए) के तहत केस दर्ज किया है।

Subscribe Now