अररिया । अररिया मंडल कारा में शुक्रवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अनिल कुमार और आरक्षी अधीक्षक अंजनी कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गई।
छापेमारी में सदर एसडीपीओ सुशील कुमार समेत कई थानों के पुलिस अधिकारी और भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे। जिला प्रशासन ने जेल में ढाई घंटे तक विभिन्न वार्डों में छापेमारी की। हालांकि छापेमारी के दौरान जेल से कोई भी आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली।
छापेमारी की जानकारी देते हुए एसपी अंजनी कुमार ने बताया कि शुक्रवार की सुबह मंडल कारा में सुरक्षा, विधि व्यवस्था संधारण के साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर छापेमारी की गई लेकिन किसी तरह की कोई आपत्तिजनक सामग्री जेल से बरामद नहीं हुआ।
उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है और भयमुक्त और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है। सुरक्षा को लेकर किसी तरह की कोई कोताही नहीं बरती जा रही है।
चुनाव को लेकर मंडल कारा में जिला प्रशासन की छापेमारी, नहीं मिली कोई आपत्तिजनक सामग्री
udai prakash
Oct 10 2025 12:00PM
201326
3
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
