अल्मोड़ा। हवालबाग विकास खंड के तलाड़बाड़ी गांव निवासी नौ वर्षीय बालक कलक्ट्रेट के समीप निर्माणाधीन पार्किंग के लिए बनाए गए गड्ढे में डूब गया। इस घटना में उसकी मौत हो गई। बालक गुरुवार देर शाम से लापता था, उसका शव शुक्रवार सुबह बरामद हुआ।
पुलिस के अनुसार तलाडबाड़ी निवासी हरीश सिंह बिष्ट का पुत्र कार्तिक अपने दो दोस्तों के साथ गुरुवार को अपने घर से निकला था। दोपहर बाद वे कलक्ट्रेट के पास निर्माणाधीन पार्किंग के लिए बनाया जा रहे गड्ढे के पास पहुंचे। जहां बारिश के कारण गड्ढे में पानी भर गया था। नहाने के लिए गड्ढे में उतरने के दाैरान कार्तिक मिट्टी और दलदल में फंस गया जिससे उसकी माैत हाे गई। दाेनाें दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन उसे बचा नहीं सके और डर के कारण वहां से भाग गए।
बेस चौकी प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। घटना के बाद से मृतक के परिवार में शाेक की लहर है।
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM











