जींद। शहर थाना सफीदों पुलिस ने बैंक से गिरवी रखे गोल्ड छुड़वा उसे देने का झांसा देकर ज्वैलर्स से चार लाख 75 हजार रुपये ठगने पर एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सफीदों निवासी जोगेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शहर में ज्वैलर्स की दुकान चलाता है। जिसकी ऐड बना कर सोशल मीडिया पर डाली हुई है। जिसके पर दिए गए नंबर पर गांव शीलाखेड़ी निवासी विनोद ने उसके पास कई बाद व्हाट्सअप काल की। उसने बताया कि उसका लगभग सात लाख रुपये कीमत का सोना कैपरी बैंक सफीदों में गिरवी रखा है। वह सोने का छुड़वाने में असमर्थ है। गिरवी रखे सोने की रसीद भी उसने व्हाट्सअप पर डाल दी। जिसके बाद विनोद उससे मिला। जिसने बताया कि पहले चार लाख 75 हजार रुपये उसके एक्सीस बैंक के खाते में डालने होंगे। जिसके बाद वह राशि कैपरी बैंक में ट्रांसफर होगी। जिस पर उसने खुद कैपरी बैंक के कर्मी प्रदीप से संपर्क साध कर कर विनोद के लोन के बारे में पूछा।
बैंक कर्मी ने बताया कि विनोद के तीन लोन हैं। जिनकी राशि चार लाख 75 हजार रुपये बनती है। राशि को आरजीटीएस के माध्यम से उनके बैंक में भेजा जाए। जिसके बाद विनोद का गोल्ड दे दिया जाएगा। गत 16 जनवरी को उसने विनोद को एक्सीस बंैक में चार लाख 75 हजार रुपये दे दिए और विनोद ने उस राशि को अपने खाते में जमा करवा दिया। फिर उन्होंने आरटीजीएस फार्म भर कैपरी बैंक में भेजने के लिए बैंक कर्मी को दे दिया। जब उन्होंने कैपरी बैंक से पूछा तो कहा कि आरटीजीएस उन्हें नही मिली।
आरोपित ने उसकी राशि को नही लौटाया और न ही गिरवी रखा सोना दिया। मंगलवार को जानकारी देते हुए शहर थाना सफीदों के जांच अधिकारी कपिल ने बताया कि पुलिस ने जोगेंद्र की शिकायत पर विनोद के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जींद : बैंक में रखा गोल्ड छुड़वाने का झांसा देकर पौने पांच लाख की ठगी
Udai Prakash
May 5 2026 6:35PM
199890
3
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
