रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 19 मई को बस्तर दौरे पर रहेंगे। वे संभाग मुख्यालय जगदलपुर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
गृहमंत्री अमित शाह 18 मई की रात सीधे जगदलपुर पहुंचेंगे और वहीं रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद दूसरे दिन यानी 19 मई को मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक लेंगे और उसके बाद शाम को दिल्ली लौट जाएंगे। इस उच्च-स्तरीय बैठक में मध्य क्षेत्रीय परिषद के सदस्य राज्यों छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ मंत्री शामिल होंगे। बैठक में चार राज्यों छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच सामाजिक-आर्थिक विकास, बुनियादी ढांचे, सुरक्षा और अंतर-राज्यीय मुद्दों पर चर्चा होगी।
बैठक को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। मुख्य सचिव विकास शील ने सभी विभागों से पिछली बैठक के मिनिट्स के आधार पर छत्तीसगढ़ में किए गए कार्यों और लंबित मुद्दों की रिपोर्ट मांगी है। बताया जा रहा है कि बस्तर में नक्सलवाद के खात्मे के बाद यह पहली बड़ी उच्चस्तरीय बैठक होगी।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 19 मई को जगदलपुर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे
Udai Prakash
May 6 2026 12:22PM
199755
3
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
