रामगढ़। झारखंड में 10वीं बोर्ड की परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने के विरोध में शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और जैक अध्यक्ष नटवा हांसदा का पुतला फूंका।
मौके पर युवा आजसू के छावनी परिषद के प्रभारी रोहित सोनी ने पेपर लीक मामले की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसे अपराधों से छात्रों का भविष्य अंधकारमय हो सकता है। यह पेपर लीक घोटाला झारखंड की शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा धब्बा है। मेहनती विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है, जो किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है।
मौके पर नीतीश दांगी,सतीश कुशवाहा, वार्ड छह के अध्यक्ष राज पासवान मुकेश वर्मा, वार्ड नंबर दो अध्यक्ष इंदर मुंडा, शाहबाज अंसारी ,दिलीप राम, संजय कुशवाहा , बिशु रजवार सहित अन्य उपस्थित थे।
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM











