अमेठी। जनपद में जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार की देर रात साेते हुए युवक पर बदमाशाें ने हमला कर दिया। इस दाैरान पीट-पीट कर हमलावराें ने माैत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए हत्याराें की तलाश शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सिंधियांवा गांव के पास हाईवे पर स्थित एक धर्म कांटे पर सो रहे विमलेश तिवारी (26) पुत्र भोलानाथ तिवारी को देर रात्रि अज्ञात बदमाशों ने पीट-पीट कर मरणासन्न कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ स्थित ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया था जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह ने शुक्रवार काे बताया कि मृतक युवक पीपरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गहरी गांव का रहने वाला था। परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस फोर्स मौके पर तैनात है। घटना को कारित करने वाले अभियुक्त की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही अभियुक्त को गिरफ्तार कर घटना का अनावरण किया जाएगा।
सोते हुए युवक को अज्ञात बदमाशों ने पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट
Udai Prakash
Oct 11 2024 12:22PM
200959
2
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
