गौतम बुद्ध नगर। थाना सेक्टर 126 क्षेत्र के शाहपुर गांव में रहने वाली एक महिला इंजीनियर के बाथरूम में एक व्यक्ति ने वेब कैमरा लगा दिया, तथा उसके नहाते समय की अश्लील वीडियो बनाने का प्रयास किया। युवती की सतर्कता काम आई तथा उसने कैमरा देख लिया ,और घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है।
थाना सेक्टर 126 के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र बालियान ने बताया कि एक युवती ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह मूल रूप से लखीमपुर खीरी की रहने वाली है, तथा वर्तमान समय में शाहपुर गांव में किराए पर मकान लेकर रहती है। महिला के अनुसार वह लॉजिक टेक्नो पार्क टावर में इंजीनियर के रूप में काम करती है। उन्होंने बताया कि पीड़िता के अनुसार वह 22 सितंबर को अपने बाथरूम में नहाने गई तो खिड़की के पास एक वेब कैमरा मिला। उन्होंने उसे अपने पास रख लिया तथा शाम को ऑफिस से आकर चेक किया तो पता चला कि यह कैमरा उसी के बिल्डिंग में अन्य कमरे में रहने वाले रामानंद पुत्र घनश्याम का है। उन्होंने बताया कि युवती ने इस मामले में बीती रात को रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
महिला इंजीनियर के बाथरूम में युवक ने लगाया वेब कैमरा, मुकदमा दर्ज
Sep 24 2025 11:16AM
203175
2
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM











