बेकाबू कार ट्रैक्टर में घुसी, एक की मौत

बेकाबू कार ट्रैक्टर में घुसी, एक की मौत
सुल्तानपुर।गोसाईगंज कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बलिया राजमार्ग पर चीनी मिल के निकट सोमवार की रात ट्रैक्टर में पीछे से अल्टो कार घुस गयी। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
गोसाईगंज कोतवाल अखिलेश कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि लखनऊ बलिया राजमार्ग पर चीनी मिल के पास सोमवार की बीती रात ट्रैक्टर में पीछे से अल्टो कार घुस गयी। एक युवक की मौके पर मौत हो गयी। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान प्रयागराज के अल्लापुर नेता चौराहा निवासी उदित कुमार सिंह (39 ) पुत्र उदय भान सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Subscribe Now