गौतमबुद्ध नगर। थाना सेक्टर 63 क्षेत्र के छिजारसी कॉलोनी में रहने वाले एक 20 वर्षीय युवक दीपावली की रात स्टील के गिलास के अंदर बम रखकर उसे चला रहा था। इसी बीच तीव्र गति से बम फटा तथा गिलास के चिथड़े उड़ गए। स्टील का गिलास युवक के शरीर के कई जगहाें पर घुस गया। उसे अत्यंत गंभीर हालत में उपचार के लिए नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी आज मौत हो गई।
थाना सेक्टर 63 के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि शिवा पुत्र विनोद निवासी बिलाल मस्जिद वाली गली छिजारसी कालोनी उम्र 20 वर्ष अपने परिवार वालों के साथ दीपावली की देर रात को पटाखा चला रहे थे। उसने एक बड़े बम को गिलास के अंदर रखा, तथा उसमें आग लगा दिया। इसी बीच बम तीव्र गति से फटा तथा स्टील के गिलास के टुकड़े-टुकड़े हो गए। उन्होंने बताया कि स्टील के गिलास के कुछ टुकड़े उड़ कर युवक के शरीर में घुस गए। उसे अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा। अत्यंत गंभीर हालत में उसको उपचार के लिए नोएडा में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 63 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
स्टील के गिलास में बम रखकर फोड़ना युवक को पड़ा भारी, मौत
Oct 21 2025 4:52PM
203538
3
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM











