मीरजापुर। चुनार कोतवाली क्षेत्र के नकहरा गांव के पास रेलवे ट्रैक पर मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजे हुए दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई। खंभा संख्या 647/4 के पास युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। मौके पर पहुंची चुनार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई।
मृतक की पहचान भरेहटा गांव निवासी 37 वर्षीय श्रीनिवास उपाध्याय पुत्र अशोक कुमार उपाध्याय के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और रो-रोकर बेहाल हो गए। बताया गया कि श्रीनिवास सुबह घर से टहलने के लिए निकले थे। इसी दौरान रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गए।
कोतवाली प्रभारी रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के पिता की तहरीर पर विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, गांव में पसरा मातम
Jun 24 2025 5:24PM
203433
2
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM











