ग्रामीण विकास मंत्री की अध्यक्षता में जीविका की समीक्षात्मक बैठक आयोजित

ग्रामीण विकास मंत्री की अध्यक्षता में जीविका की समीक्षात्मक बैठक आयोजित
सहरसा। ग्रामीण विकास विभाग, बिहार सरकार के मंत्री श्रवन कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को जिला स्तरीय समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मंत्री ने जीविका दीदियों को जीविका संपोषित 224 ग्राम संगठनों को 15 करोड़ 21 लाख 55 हजार रुपये का सांकेतिक चेक प्रदान किया।साथ ही, बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना - सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत 198 लाभुकों को 1 करोड़ 62 हजार रुपये का सांकेतिक चेक प्रदान किया गया।
इस अवसर पर मंत्री कुमार ने सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और उनके क्रियान्वयन पर जोर दिया।बैठक में जिले के विभिन्न अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और जीविका दीदियों ने भाग लिया और अपने-अपने क्षेत्र की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। मंत्री ने सभी से योजनाओं के सही और समय पर क्रियान्वयन की अपील की और विकास कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया।

Subscribe Now