BREAKING NEWS

सतना में दर्शनार्थियों से भरा पिकअप वाहन पलटा, कई घायल, गर्म खाना गिरने से झुलसे

सतना में दर्शनार्थियों से भरा पिकअप वाहन पलटा, कई घायल, गर्म खाना गिरने से झुलसे
सतना। मध्य प्रदेश के सतना में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां राम वन गमन पथ पर बांधी मौहार के पास दर्शनार्थियों से भरा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में करीब 11 लाेग घायल हुए है। जिनमें से 6 वाहन के नीचे दब गए और गर्म सब्जी गिरने से झुलस गए। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार रीवा जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र के देवरी चकदही गांव के लोग पिकअप (एमपी 17 जेडसी 0697) में सवार होकर मैहर दर्शन के लिए जा रहे थे। रास्ते में उन्होंने खाना बनाया और टंकियों में भरकर गाड़ी में रखा। सुबह करीब 10 बजे राम वन गमन पथ पर बांधी मौहार के पास पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया वाहन। वाहन में गरम खाना भी रखा हुआ था। गाड़ी में 20 लोग सवार थे, जिनमें से 6 नीचे दब गए और गर्म सब्जी गिरने से झुलस गए। मौके से गुजर रहे लोगों ने रुककर उन्हें निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया। इस हादसे में 11 लोग घायल हुए हैं।
वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। परिवार मैहर में दर्शन के बाद कथा का आयोजन भी करने वाला था।

Subscribe Now