वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव पर होगा वृहद कार्यक्रम,बैठक में पहुंचे आनंदमोहन

वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव पर होगा वृहद कार्यक्रम,बैठक में पहुंचे आनंदमोहन
पूर्णिया। 23 अप्रैल 2025 को कला भवन पूर्णियां में बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव समारोह के सफलता के लिए आयोजन समिति की पहली बैठक परिसदन पूर्णियां में सम्पन्न हुई। बैठक में बड़ी संख्या में विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के नेताओं ने भाग लिया। बैठक में तीन समितियों के निर्माण में गठन का निर्णय लिया गया- 1. तैयारी समिति 2. स्वागत समिति 3. प्रचार समिति । तीनों समितियों का गठन कर लोगों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई। आयोजकों ने बताया कि विजयोत्सव समारोह के सात मुख्य मुद्दे होंगे-

1. भारतीय संसद में जातियों, धर्मों और महापुरुषों के अपमान पर शख्त कानून बनायें, ताकि कोई भी व्यक्ति, समाज के किसी भी वर्ग को आहत कर देश के माहौल को बिगाड़ने में कामयाब न हो।

2. नव निर्माणाधीन बिहटा एयरपोर्ट का नाम "बाबू वीर कुंवर सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट" होगा।

3. अन्य महापुरुषों की तरह राजधानी पटना में सरकारी स्तर पर बाबू वीर कुंवर सिंह स्मारक भवन का निर्माण हो।

4. स्वतंत्रता संग्राम में बाबू वीर कुंवर सिंह के योगदान की कहानी पाठ्यक्रम में शामिल हो।

5. बाबू वीर कुंवर सिंह के नाम पर साहसिक कार्य करने वाले को बाबू वीर कुंवर सिंह "वीरता पुरस्कार" से सम्मानित किया जाय।

6. केन्द्र सरकार किसी युद्धक विमान, युद्धक पोत या टैंक का नाम बाबू वीर कुंवर सिंह के नाम पर रखे।

7. स्थानीय आर. एन. साव चौक का नाम "बाबू वीर कुंवर सिंह चौक" रखा जाय।

बैठक में पूर्व सांसद आनंद मोहन मुख्य रूप से उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव समारोह की सफलता के लिए आगामी 15 अप्रैल से 23 अप्रैल तक सीमांचल के 09 दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस विजयोत्सव समारोह में देश भर के सभी क्षत्रिय संगठनों के लोग शामिल होंगे।

बैठक की अध्यक्षता वरीय समाजिक कार्यकर्ता श्री एस. के. विमल ने की और कार्यक्रम का संचालन श्री माधव सिंह ने की। बैठक में सर्वश्री अरविन्द कुमार सिंह, अवधेश सिंह, नीरज सिंह उर्फ छोटू सिंह (जिला परिषद उपाध्यक्ष), संतोष सिंह (जिला परिषद सदस्य), कुमार नीतिन, बुल्ला सिंह (मुखिया), रंजन सिंह, मुरारी सिंह,ललनेश सिंह आदि सैकड़ों लोग शामिल थे।

Subscribe Now