--गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 4 टीमें गठित
झांसी। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में दिन दहाड़े घर में घुसकर एक आशा वर्कर की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। महिला के बच्चों ने जब हमलावर को खून से सने हाथों से घर से बाहर निकलते देखा तो शोर मचाया। शोरगुल सुनकर लोग एकत्रित हो गए। हालांकि तब तक हमलावर फरार हो चुका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। इसके साथ ही शव को पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया। एसपी ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की है।
सीपरी बाजार के मसीहा गंज नाथ की कोठी के पास रहने वाले लखन की पत्नी ज्योति अहिरवार (32) आशा वर्कर थी। शनिवार को लखन मजदूरी करने गया था और ज्योति घर में काम काज कर रही थी। तभी दोपहर को नकाबपोश युवक घर में दाखिल हुआ ओर ज्योति पर चाकुओं से हमला कर दिया। घर में मौजूद ज्योति की एक बेटी और बेटा ने ऊपर वाले कमरे से नकाबपोश युवक को हाथ में खून से सना चाकू लिए देख कर शोर मचा दिया। शोर सुनकर आस पड़ोस के लोग एकत्र हो गए। तब तक हत्यारोपी युवक भाग निकला। दोनों बच्चे और आस पास के लोग घर के ऊपर कमरे में पहुंचे तो ज्योति खून से लथपथ जमीन पर पड़ी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस और परिजनों ने आनन-फानन में ज्योति को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
इस सम्बंध में पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि नाथ की कोठी में रहने वाली महिला ज्योति अहिरवार पर अंकित पुरोहित ने चाकुओं से हमला कर दिया था। सूचना मिलने पर घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया है। परिजनों से तहरीर लेकर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। अभी तक पूछताछ में पता चला है कि थाना क्षेत्र बरुआ सागर निवासी अंकित पुरोहित और ज्योति के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार टीमों का गठन किया गया है।
सिरफिरे नकाबपोश ने दिन दहाड़े घर में घुसकर की आशा वर्कर की चाकू से गोदकर हत्या
udai prakash
Feb 22 2025 9:29PM
201895
2
बिहार विधान सभा चुनाव 2025
राजद ने राजनीति के सारे मूल्य कूड़ेदान में फेंक दिया: नीरज कुमार
Nov 21 2025 11:53AM
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
Nov 20 2025 2:58PM
बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन
Nov 20 2025 10:28AM










131.jpg)
